भिलाई-3 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड सुना गया, बूथ स्तरीय बैठक भी आयोजित
चरोदा, 26 जुलाई। शक्ति केंद्र क्रमांक 05, विश्व बैंक कॉलोनी, घासीदास नगर एवं शांति नगर (वार्ड क्रमांक 7) अंतर्गत बूथ क्रमांक 215, 216, 217 एवं 218 के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डी. रमना राव (अन्ना) के निवास, विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-3 में किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत बूथ स्तरीय बैठक आयोजित कर संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया।



इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी राम कुमार साहू, संयोजक विजय कोइरी, सह संयोजक नरोत्तम गेंडे, अंकित यादव (जिला प्रचार-प्रसार, किसान मोर्चा), अंजु वर्मा (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, शासकीय कन्या विद्यालय भिलाई-3), डी. रमना राव (बूथ पालक), भूपेंद्र यादव (बूथ अध्यक्ष), हेमंत कुमार पटेल (बूथ सचिव), थैलेश साहू (बूथ सचिव), हितेश्वरी ठाकुर (महिला प्रमुख), उमा शंकर साहू, राजेश कुमार सेन, पार्षद गुरुचरण सिंह एवं यश मेहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी बूथ कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए आयोजकों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



