अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सावन माह के पावन अवसर पर जनपद सदस्य चंद्रिका कलिहारी एवं युवा नेता चित्रसेन कलिहारी ने दी शुभकामनाएं……

पाटन-पतोरा। जनपद पंचायत पाटन की जनपद सदस्य श्रीमती चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी एवं युवा नेता, ऊर्जावान सामाजिक कार्यकर्ता चित्रसेन कलिहारी ने सावन माह के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित विशेष एवं पावन महीना होता है, जिसे श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार, समाज और क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।

चित्रसेन कलिहारी ने कहा कि सावन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रकृति और कृषि से भी जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण महीना है। किसान अच्छी बारिश और अच्छी फसल की कामना के साथ भगवान महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखते हुए सावन पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने की अपील की।

अंत में उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और भरपूर वर्षा की कामना करते हुए सभी नागरिकों को पुनः सावन माह की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!