7 दिन का अल्टीमेटम, कलेक्टर अभिजीत सिंह से मिले कबीर नगर वार्ड नंबर 15 के लोग, शराब भट्टी हटाने की मांग
दुर्ग, 31 जुलाई 2026। कबीर नगर, करहीडीह वार्ड नंबर 15 एवं ड्रीम सिटी कॉलोनी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शराब भट्टी को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को सर्व समाज के सैकड़ों लोग जिला कलेक्टर से मिले और ज्ञापन सौंपा।
कलेक्टर ने दिया सकारात्मक जवाब
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शराब भट्टी के स्थल परिवर्तन को लेकर सकारात्मक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी और संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाएगा।



SP ने दिया सुरक्षा का भरोसा
वहीं दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन की टीम क्षेत्र में लगातार पहनी नजर रखेगी, जिससे शांति का माहौल बना रहे। उन्होंने बताया कि वार्ड के व्यापारियों से भी बैठक की जाएगी और सुरक्षा के लिए सीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।
आबकारी विभाग ने भी किया पत्राचार का जिक्र
इस मौके पर दुर्ग के आबकारी अधिकारी ने कहा कि शराब भट्टी को हटाने के लिए 6 माह पहले ही शासन को पत्र व्यवहार किया जा चुका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही शराब भट्टी वहां से हट जाएगी।
7 दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो उग्र आंदोलन
सर्व समाज ने शासन-प्रशासन से 7 दिवस के अंदर शराब भट्टी का स्थल परिवर्तन करने की मांग की है। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में भट्टी नहीं हटाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पूरनलाल साहू, जोहार पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा, साहू समाज के अध्यक्ष राजेश साहू, प्रमोद साहू, ललित दास साहू, पार्षद युवराज कुंजाम, महिला कमांडो अध्यक्ष कांति साहू, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष ललित साहू* सहित उमेश्वरी साहू, सरस्वती साहू, टेमिन साहू, कुसुम साहू, मेघा साहू, हिरेस्वरी साहू उर्फ रानी, धनेश्वर साहू, खोमिन साहू, रोहिणी साहू, सगीता साहू, नेहरू साहू, भगवती साहू, मंगल साहू, रोमनाथ साहू, मंगलदास साहू, हितेश साहू एवं सैकड़ों वार्ड वासी उपस्थित रहे।



