विदेश प्रवास से लौटे सांसद विजय बघेल का भव्य स्वागत, भाजपा नेता विजय साहू ने की सौजन्य मुलाकात
भिलाई, 03 अगस्त। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ सांसद एवं दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के सप्त दिवसीय विदेश प्रवास के उपरांत गृह जिला आगमन पर रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि सांसद विजय बघेल महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ यूरोपीय देशों के भ्रमण पर गए हुए थे। इस महत्वपूर्ण विदेश यात्रा में वे छत्तीसगढ़ के एकमात्र सांसद रहे, जबकि पूरे भारतवर्ष से केवल तीन सांसदों को इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का अवसर मिला। इसे छत्तीसगढ़वासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया जा रहा है।



रायपुर भिलाई नगर पहुंचने पर विजय साहू एवं उनके सैकड़ों साथियों ने सांसद विजय बघेल का पुष्पमालाओं, नारों और उत्साहपूर्ण माहौल में स्वागत किया तथा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर धर्मराज शर्मा, प्रदीप शाह, साकेत कुशवाहा, पंकज शर्मा, मुकेश पासवान, निखिल शर्मा, परमजीत सिंह, अभिषेक वर्मा, अमित वर्मा, ईशांक साहू, प्रियांशु ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सांसद के विदेश दौरे को छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा से जोड़कर सराहा गया।



