अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रानीतराई-डिडाभाठा धान खरीदी केंद्र में भारी अव्यवस्था, खुले में पड़े भूसी, बारिश में बह रहा लाखों का माल, जिम्मेदार मौन 

पाटन, 03 अगस्त। पाटन विकासखंड अंतर्गत धान खरीदी केंद्र रानीतराई-डिडाभाठा में धान खरीदी समाप्त होने के लगभग छह माह बाद भी अव्यवस्था का आलम बना हुआ है। खरीदी के बाद बचे भूसी को सुरक्षित रखने में जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है, जिससे किसानों और आम जनता के पैसे का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार धान उठाव के बाद भूसी जहां पड़ी थी, वहीं अब तक पड़ी हुई है। लगातार बारिश के कारण लाखों रुपए मूल्य की भूसी खुले में भीगकर खराब हो रही है और पानी के साथ बह रही है। लोगों का कहना है कि इस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है,जिससे स्थिति और गंभीर होती जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों में रखी भूसी को सुरक्षित रखने के निर्देश पूर्व में दिए गए हैं। इसके बावजूद रानीतराई-डिडाभाठा केंद्र में भूसी का समुचित संरक्षण नहीं किया गया। बारिश के दौरान भूसी खराब होने से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

इस मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) पाटन ने भी संज्ञान लिया है और संबंधित विभाग को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। हालांकि निर्देशों के बाद भी मौके पर अव्यवस्था बनी हुई है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि भूसी को तत्काल सुरक्षित स्थान पर रखकर नुकसान रोका जाए तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!