चौथी बार तहसील निषाद समाज के अध्यक्ष बने देवकुमार निषाद, लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ पांच वर्षीय चुनाव
पाटन। छत्तीसगढ़ निषाद समाज के प्रधान में तहसील निषाद समाज का पांच वर्षीय आम चुनाव रविवार को लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ निषाद समाज की एकीकृत नियमावली के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कुल 13 पदों के लिए निर्वाचन कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार चार पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, जबकि शेष नव पदों के लिए मतदान कराया गया। तहसील निषाद समाज संगठन को छत्तीसगढ़ निषाद समाज के बायलॉज के अंतर्गत लाने के बाद यह पहला चुनाव था, जिसे पूर्णतः लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया गया।



पूर्व में तहसील निषाद समाज का नेतृत्व कर चुके देवकुमार निषाद को समाजजनों का पुनः समर्थन प्राप्त हुआ और वे चौथी बार तहसील अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में कली राम निषाद उपाध्यक्ष, देवश्री निषाद महिला उपाध्यक्ष, पुष्पा निषाद सचिव, टेक सिंह निषाद सह सचिव, रामानंद निषाद उप संगठन सचिव तथा दुर्गेश्वरी निषाद उप संगठन सचिव चुनी गईं।
वहीं निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में केजू मीडिया प्रभारी, चोवा राम अंकेक्षक, ईश्वर निषाद कोषाध्यक्ष तथा सुनील निषाद कार्यालय सचिव बने।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सामाजिक बंधुओं ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और समाजहित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



