अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
श्री ग्वाल बाबा मंदिर में 23 अगस्त को होगा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर एवं जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांकरा की सीमा में स्थित श्री ग्वाल बाबा मंदिर परिसर में आगामी 23 अगस्त को सामूहिक 108 यजमानों द्वारा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथा वाचक एवं राष्ट्रीय संत पूज्य महाराज श्री सत्यनारायण जी के सानिध्य में संपन्न होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
Advertisement




कार्यक्रम के तहत शाम 4 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके पश्चात शाम 7 बजे महाआरती एवं शाम 7:30 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उक्त जानकारी पंडित सूरज शर्मा ने मीडिया को दी।



