अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

अमलेश्वर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में थाना के सामने स्थित अटल परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर के नेतृत्व में अटल परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके राष्ट्रहित में किए गए कार्यों और योगदान को नमन किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद राजू सोनकर, पार्षद डॉ. आलोक पाल, एल्डरमैन सुनील शर्मा, एल्डरमैन हीरा लाल साहू, किसान प्रकोष्ठ जिला मंत्री अजीत ठाकुर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर, मीडिया प्रभारी मनोहर साहू, सह प्रभारी विकास सोनी, ओबीसी प्रकोष्ठ महामंत्री कुंज बिहारी साहू एवं सेवानिवृत्त प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अमलेश्वर मोहन साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!