सावन माह के पावन पर्व ग्राम अरमरीखुर्द से शिवकोकड़ी और कौही तक सफर करेंगे शिवभक्त, कल्पना नारद साहू ने स्वागत कर किया रवाना
जामगांव आर – दक्षिण पाटन के अंतिम छोर में बसे ग्राम अरमरीखुर्द के बोल बम समितियों के श्रद्धालुओं को स्वागत कर किया रवाना इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, लालेश्वर साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, देवकी चूरामन साहू सरपंच, प्रेमलाल साहू उपसरपंच, एस. आर.साहू बी.आर.साहू, डॉ देवेंद्र गजपाल, विश्राम साहू, उमाशंकर साहू, कपूर साहू मंचासिन रहे।
सावन माह के पावन पर्व ग्राम अरमरीखुर्द से शिवकोकड़ी से कौही पाटन तक सफर करेंगे शिवभक्त 22वां वर्ष।




वही कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग ने श्रद्धालुओं का शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की उन्होंने कहा कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ की भक्ति कर सेवा का विशेष महत्व है तथा इस तरह के धार्मिक की आयोजन समाज में एकता भाईचारा और आस्था को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर – गणेश साहू, बेदराम साहू, संतोष साहू, नीलम साहू, योगराज साहू, रामचंद साहू, ज्ञानी, पुनेश्वर साहू, रेवाराम साहू,संजू साहू लोकगायक, दुजराम साहू, संतुराम साहू, ज्वालाराम साहू सहित समस्त बोल बम समिति के सदस्य उपस्थित रहे।



