अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर खम्हरिया में हुआ आयोजन, समाजजनों ने और जनप्रतिनिधियों ने किया वीरांगना को नमन

पाटन। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर लोधी समाज पाटन परिक्षेत्र के तत्वावधान में ग्राम पंचायत खम्हरिया में श्रद्धांजलि एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों ने शामिल होकर वीरांगना रानी अवंती बाई के साहस, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ घनश्याम कौशिक प्रदेश महामंत्री लोधी समाज, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर,धर्मेंद्र कौशिक अध्यक्ष पाटन परिक्षेत्र लोधी समाज ,कमलेश सिंगौर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य की गरिमामई उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम के दौरान रानी अवंती बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित समाजजनों ने उनके जीवन एवं स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया और उनका जीवन आज भी समाज एवं युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

आयोजन में समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने रानी अवंती बाई के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं समाजजनों का सम्मान भी किया गया।

इस अवसर पर लोधी समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाज के महिला-पुरुष सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वीरांगना रानी अवंती बाई के आदर्शों पर चलने तथा समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।

इस अवसर पर द्वारिका सिंगौर, टीकम सिंगौर, सुरेंद्र सिंगौर,गोकुल साहू,नरेंद्र विश्वकर्मा, सुमेश्वर सिंह,प्रकाश सिंगौर,अश्वनी सिंगौर, करण सिंगौर,लखन सिंगौर, मुकेश सिंगौर,ओंकार कौशिक,ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सोनिया यदु,उप सरपंच मनोज देशलहरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!