अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तुलसीदास जी की रचनाएं भारतीय संस्कृति, संस्कार और मर्यादा की अमूल्य धरोहर — श्रीमती कीर्ति नायक

पाटन। ग्राम बटंग में तहसील स्तरीय तुलसी जयंती एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल जी रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती कीर्ति नायक ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि सत्य, मर्यादा, त्याग, सेवा, प्रेम और संस्कारों की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मानस गान हमारी लोक संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता की सुंदर पहचान है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल जी ने कहा कि तुलसीदास जी का साहित्य भारतीय संस्कृति की अमूल्य विरासत है। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज को धर्म, कर्तव्य, सत्य और मर्यादा का मार्ग दिखाया। ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को जीवंत रखने और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष श्री कमलेश्वर वर्मा, जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन के सभापति श्री प्रणव शर्मा एवं जिला मानस गान समिति दुर्ग के अध्यक्ष श्री मेहतर वर्मा उपस्थित रहे।

समारोह में वक्तागण श्री नीलकंठ ठाकुर जी बोरिद (पूर्व अध्यक्ष, जिला मानस संघ दुर्ग), श्रीमती पूजा मिश्रा जी रेंगाकठेरा (गुंडरदेही) एवं श्री रामराज साहू जी अहिवारा सहित अनेक गणमान्यजन शामिल हुए।

आयोजन में न्यू समता मानस मंडली बटंग, उपासना महिला मानस मंडली करेला, तुलसी के संदेश महिला मानस मंडली बोरेन्दा एवं रघुनायक मानस मंडली परसाही द्वारा मानस गान की प्रस्तुतियां दी गईं।

तुलसी अलंकरण सम्मान से श्री राकेश ठाकुर निपानी (तबला), श्री रमेश कौशिक झीट (व्याख्या), श्री सनत साहू बठेना (तबला), श्री भुजबल साहू परसदा (व्याख्या), श्री ज्ञानेश्वर शुक्ला भरर (मानस मर्मज्ञ), श्री चौवा राम ठाकुर घोराभाठा (गायन), श्री मनीष चन्द्राकर बेल्हारी (मानस पत्रकारिता) एवं श्री श्रीराम पटेल बटंग (मानस मर्मज्ञ) को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार मानस मयंक सम्मान से कु. गीतांजली साहू बोरेन्दा (तबला), श्री तुका राम निषाद शुकलाडीह (व्याख्या) एवं श्री राज साहू बठेना (तबला) तथा विशेष सहभागिता सम्मान से श्री नरेंद्र वर्मा बटंग एवं श्री रोहित पटेल तेलीगुंडरा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मंच संचालन श्री मुटली दास वैष्णव कसही, श्री थानू राम देवांगन रानीतराई, श्री पुनेश्वर साहू कुम्हारीगुंडरा एवं श्री उमाशंकर शुक्ला भरर ने किया। CG भक्ति यूट्यूब चैनल द्वारा प्रो. नेवेन्द्र प्रजापति बेल्हारी के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया तथा श्री चेतन देवांगन पाहन्दा द्वारा विशेष पंडवानी प्रस्तुति दी गई।

तहसील मानस संघ पाटन के पदाधिकारियों में अध्यक्ष टीका राम साहू, सचिव श्री मुटली दास वैष्णव, कोषाध्यक्ष श्री कोमल साहू एवं श्री हितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष श्री कामता साहू एवं श्रीमती आरती साहू, संयोजक श्री थानू राम देवांगन, मीडिया प्रभारी श्री पुनेश्वर साहू एवं श्री दयानंद साहू, प्रवक्ता डॉ. गुलाब साहू, संयोजिका श्रीमती सुधा वर्मा एवं किरणलता ठाकुर, संगठन/प्रचार मंत्री श्रीमती सरस्वती साहू एवं श्रीमती पूजा साहू तथा मानस भवन प्रभारी श्री अरुण कश्यप पाटन शामिल रहे।

कार्यक्रम का आयोजन तहसील मानस गान समिति पाटन एवं ग्राम पंचायत बटंग के सरपंच, पंचगण तथा सदस्यगण के सहयोग से किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में मानस मंडलियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!