अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने दी शुभकामनाएं

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों, 99 इकाइयों के सामाजिक बंधुओं एवं सर्व समाज के लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

लालेश्वर साहू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्री कृष्ण सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं उन्नति का मार्ग प्रशस्त करें, यही उनकी कामना है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमें धर्म, सत्य, प्रेम, भक्ति और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण साहू समाज के आराध्य भक्त माता कर्मा की भक्ति से प्रसन्न हुए थे। भक्त माता कर्मा की भक्ति और समर्पण की महिमा आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने महाप्रभु जगन्नाथ जी एवं भक्त माता कर्मा के प्रसंग का स्मरण करते हुए कहा कि यह प्रसंग भक्ति, श्रद्धा और आस्था की अद्भुत मिसाल है।

तहसील साहू संघ पाटन अध्यक्ष ने समस्त सामाजिक बंधुओं एवं सर्व समाज के लोगों के सुखमय, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भगवान श्री कृष्ण से सभी के जीवन में खुशहाली और शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!