अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने नगरवासियों को दी शुभकामनाएं

अमलेश्वर। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बैसवाड़े ने सोशल मीडिया के माध्यम से समस्त नगरवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
कुलदीप बैसवाड़े ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सभी नगरवासियों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और उनके जीवन में खुशहाली एवं शांति लेकर आएं, यही उनकी कामना है।
उन्होंने नगरवासियों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे एवं श्रद्धा के साथ मनाने की अपील भी की।
Advertisement






