अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 6 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधि और सामाजिक पदाधिकारी होंगे शामिल 

दुर्ग। दुर्ग जिला कोसरिया यादव महासभा के तत्वावधान में शिरोमणि जगतगुरु श्री कृष्णचंद्र जी के जन्मोत्सव के अवसर पर 6 सितंबर 2026, रविवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 10 बजे यादव छात्रावास भवन, पचरी पारा, दुर्ग से होगा।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन वर्ष 2026 में 16वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। शोभायात्रा भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा, प्रेम एवं भक्तिभाव का प्रतीक होगी। इस अवसर पर समाज के सभी यादव बंधुओं से सपरिवार गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव , पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि समाजिक गण शामिल होंगे।

आयोजन को लेकर सभी सर्किल अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। महासभा ने समाजजनों से सहयोग करने का आग्रह किया है।

महासभा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों एवं उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता अपेक्षित है। आयोजकों ने सभी से समय पर पहुंचकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाने एवं भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।उक्त जानकारी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुश्री अर्चना यादव ने मीडिया को शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!