अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
जन्माष्टमी पर्व के आयोजन को लेकर ग्राम सांकरा में बैठक संपन्न

सांकरा। ग्राम सांकरा के दईहान चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से जन्माष्टमी पर्व के तहत रामसत्ता, मानस कार्यक्रम एवं दही लूट आयोजन करने का प्रस्ताव रखा गया।
बैठक में प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को रामसत्ता, रविवार को मानस कार्यक्रम तथा सोमवार को दही लूट का आयोजन किया जाएगा। तीनों कार्यक्रम ग्राम सांकरा के दईहान चौक में आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं।
जन्माष्टमी पर्व को लेकर ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



