अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

YouTube चैनल से सट्टा-मटका के अंकों का प्रचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। 04 सितंबर 2026। थाना उतई पुलिस ने YouTube चैनल के माध्यम से सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो बनाकर प्रचार-प्रसार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। आरोपी के कब्जे से दो नग Vivo कंपनी के Android मोबाइल फोन तथा सट्टा गतिविधियों से संबंधित डिजिटल सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना उतई को विश्वस्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि डुमरडीह बस स्टैण्ड स्थित अंजली ब्यूटी पार्लर के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से YouTube पर सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो बनाकर अपलोड एवं प्रसारित कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि चेलक, उम्र 29 वर्ष, निवासी बड़े पारा, जय स्तंभ चौक, डुमरडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग बताया। गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर उसके पास से दो Vivo कंपनी के Android मोबाइल फोन बरामद हुए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मोबाइल फोन में YouTube का अवलोकन करने पर आरोपी द्वारा “ANSHU MATKA” नामक YouTube चैनल/अकाउंट के माध्यम से “राजधानी नाईट कल्याण जोड़ी” सहित सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो बनाकर अपलोड एवं सार्वजनिक रूप से प्रसारित करना पाया गया। पुलिस ने सट्टा गतिविधियों से संबंधित डिजिटल सामग्री एवं अन्य उपलब्ध विवरण को विधिवत जब्त किया।

आरोपी का अपराध करने का तरीका

आरोपी YouTube चैनल के माध्यम से सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो तैयार कर उन्हें अपलोड एवं सार्वजनिक रूप से प्रसारित करता था। इस माध्यम से सट्टा गतिविधियों के लिए अंकों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।

पुलिस कार्रवाई

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 444/2026, धारा 06(क), 07(1), 11, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। सट्टा गतिविधियों से जुड़े अन्य संभावित संपर्कों एवं पहलुओं की जांच जारी है।

जब्त सामग्री

  • Vivo कंपनी के 02 नग Android मोबाइल फोन।
  • सट्टा लेन-देन/संचालन से संबंधित डिजिटल सामग्री एवं विवरण।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्रवाई में थाना उतई पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ-सट्टा अथवा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टा संचालित या प्रचारित करने वालों पर पुलिस द्वारा निगरानी रखते हुए उपलब्ध तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नागरिक अवैध सट्टा गतिविधियों से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में सहयोग करें

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!