अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कुम्हारी में यादव ठेठवार समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

कुम्हारी। यदुकुल शिरोमणि भगवान श्रीकृष्ण के जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव ठेठवार समाज कुम्हारी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाज के बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक वेशभूषा में तैयार किया गया था। गढ़वा बाजा और ‘‘राधे-राधे’’ के गगनचुंबी जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।

शोभायात्रा राधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर लट्टी बाबा चौक, पुरानी हटरी, आजाद चौक, ठेठवार भवन होते हुए बाजार चौक पहुंची और पुनः राधा-कृष्ण मंदिर में इसका समापन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

यादव ठेठवार समाज कुम्हारी के अध्यक्ष नेतराम यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर में रामायण पाठ, दिनभर आनंद-मंगल, भजन-कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पश्चात दही लूट एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उन्होंने बताया कि इन सभी आयोजनों में यादव ठेठवार समाज कुम्हारी के पदाधिकारियों के साथ युवा प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय सहभागिता रहती है। साथ ही समाज के सभी वर्गों के लोग उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और जन्मोत्सव का आनंद लेते हैं। उक्त जानकारी मीडिया को सुजीत यादव युवा प्रकोष्ठ प्रवक्ता ने शेयर किया है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!