प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी संबंधित कार्यशाला का आयोजन

रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई में विद्यार्थियों को रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री चंदन गोस्वामी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य श्री चंदन गोस्वामी ने कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपनी रुचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुरूप कैरियर का चयन करना भी आवश्यक है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती आराधना देवांगन ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम को समझने, विषयवार अध्ययन करने, नियमित अभ्यास करने तथा समय-प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ.ओमप्रकाश पाटिला, स्व. पुकेश्वर सिंह भरदिया शासकीय महाविद्यालय, निकुम, जिला-दुर्ग ने “प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें” विषय पर विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू करने से पहले विद्यार्थियों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे किस परीक्षा और किस पद को लक्ष्य बनाकर तैयारी कर रहे हैं। लक्ष्य स्पष्ट होने पर उसी के अनुरूप पाठ्यक्रम, परीक्षा पद्धति और अध्ययन सामग्री का चयन किया जा सकता है। डॉ. पाटिला ने विद्यार्थियों को तैयारी के विभिन्न चरणों की जानकारी देते हुए पाठ्यक्रम का अध्ययन, विषयवार तैयारी, नोट्स निर्माण, नियमित पुनरावृत्ति, प्रश्नपत्रों का अभ्यास और समय-प्रबंधन को सफलता के महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक घटनाओं से लगातार जुड़े रहने तथा परीक्षा की प्रकृति के अनुसार अपनी तैयारी को व्यवस्थित , नियमित अभ्यास और निरंतर अध्ययन करने की सलाह दी। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उत्साह एवं रुचि देखने को मिली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ रेशमी महिश्वर ,सुश्री भारती गायकवाड,डॉ शगुफ्ता सिद्दीकी, , श्रीमती आराधना देवांगन, सुश्री रेणुका वर्मा, अतिथि व्याख्याता श्री टीकेश्वर कुमार पाटिल, सुश्री शिखा मड़रिया, श्री वेणु कुमार साहू एवं डॉ. देवीलाल, लैब सहायक श्री रवि किशोर कंवर एवं सुश्री आशा ठाकुर, सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे।



