शासकीय प्राथमिक शाला कौही में पोला त्योहार पर SMC बैठक सम्पन्न ,स्कूल से पढ़कर निकले तीजहारिन बेटियों के सम्मान में रविवार 13 सितंबर को तीज मिलन समारोह
SMC बैठक में पोला उत्सव के साथ वालपेपर का अनावरण व बच्चों के शिक्षा बेहतरी पर चर्चा

रानीतराई। विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कौही में गुरूवार 10 सितंबर को शाला प्रबंधन समिति SMC का मासिक बैठक आयोजित किया गया।

बैठक का शुभारंभ पोला उत्सव के रूप में नंदिया बइला व जाता-पोरा पूजा पश्चात वालपेपर के अनावरण उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया।
तत्पश्चात प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे द्वारा त्रैमासिक परीक्षा, नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारी व तीज अवकाश से संबंधित जानकारियां साझा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय से पढ़कर निकले तीजहारिन बेटियों के सम्मान में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी तीज मिलन समारोह शासकीय प्राथमिक शाला कौही प्रांगण में दोपहर 3 बजे से ग्राम पंचायत,शाला परिवार सहित ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसमें तीजहारिन बेटियों के बचपन के खेलकूद, नृत्य,गीत, अभिव्यक्ति से संबंधित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान सहित शाम को करू भात के आयोजन होंगे।
बैठक में उपसरपंच हेमु सोनकर, विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर देवांगन, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष बिरेंद्र मारकण्डे, प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू,चन्द्रकांत नेताम, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।






