रानीतराई में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

रानीतराई। दक्षिणमुखी क्रीड़ा मंडल रानीतराई के तत्वावधान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नारद साहू, सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत दुर्ग ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं की प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
नारद साहू ने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कमलेश वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है। ग्रामीण अंचल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता आवश्यक है।
वहीं भाजपा महामंत्री निर्मल जैन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों से सावधानीपूर्वक खेलते हुए चोट से बचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर नारद साहू सभापति प्रतिनिधि जिला पंचायत दुर्ग, कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, सत्यनारायण टिकरिहा सरपंच रानीतराई, निर्मल जैन महामंत्री भाजपा जामगांव आर मंडल, श्रीकांत चंद्राकर, नीलमणि साहू, शीतल देवांगन, निखिल साहू सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।






