अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

चक्रवाती तूफान से किसानों की फसल बर्बाद, युवा किसान गोपी साहू ने मांगा 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और कर्जमाफी

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरम के युवा किसान गोपी साहू ने हाल ही में आए अर्बन तूफानी चक्रवात से किसानों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से कर्जमाफी और 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है।

गोपी साहू ने कहा कि चक्रवाती तूफान और तेज हवाओं के कारण क्षेत्र के किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। खेतों में पानी भर जाने से धान की फसल पूरी तरह भीग गई है। वहीं तेज आंधी-तूफान के चलते धान की बालियां जमीन पर गिर गई हैं और कई स्थानों पर बालियां टूटने से फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों को लाखों रुपये की आर्थिक क्षति होने की आशंका है।

उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित गांवों में तत्काल राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम भेजकर फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए। नुकसान के वास्तविक आकलन के आधार पर किसानों को 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। साथ ही किसानों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को देखते हुए उनका कृषि ऋण माफ किया जाए।

गोपी साहू ने कहा कि किसान पहले ही खेती की बढ़ती लागत और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में प्राकृतिक आपदा ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शासन को किसानों की पीड़ा समझते हुए शीघ्र राहत प्रदान करनी चाहिए, ताकि प्रभावित किसान आर्थिक संकट से उबर सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!