अकतई में मछुआ किसानों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मत्स्य पालन से आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
पाटन। ग्राम पंचायत अकतई में मछली पालन विभाग द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्र के मछुआ किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर मत्स्य पालन के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कृषि स्थायी समिति के सभापति रवि सिन्हा, सहकारिता सभापति खेमलाल देशलहरे, अकतई सरपंच माधुरी निषाद तथा मछली पालन विभाग के अधिकारी कमलेश यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
दस दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान मछुआ किसानों को निजी भूमि पर शासन की योजनाओं के माध्यम से तालाब निर्माण, मछुआ जीवन बीमा, जाल निर्माण सहित मत्स्य पालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को मत्स्य पालन के क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उनकी आय में वृद्धि करना रहा।
शिविर के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य नेतराम निषाद, जनपद सभापति रवि सिन्हा तथा सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद के द्वारा मछुआ किसानों को फिश बॉक्स, जाल एवं धागा वितरित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर मत्स्य पालन को आजीविका का सशक्त माध्यम बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नरोत्तम निषाद, दिनेश चंद्राकर, जमरू निषाद, मोतीराम धर्मगुड़ी, हीरालाल, चेतनलाल, तुलसीराम सपहा, संतोष निषाद, राकेश्वर निषाद, विनोद कुमार, छत्रपाल निषाद, रामचंद्र निषाद, डोमनलाल, परमेश्वर निषाद एवं सुखनंदन निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



