छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा सुशासन : कल्पना नारद साहू

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 की जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को साकार करते हुए “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की थीम पर प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसान, मजदूर और महिलाओं के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नई सौगातें दी जा रही हैं।
श्रीमती साहू ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। वहीं, स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। धान का कटोरा कहे जाने वाला छत्तीसगढ़ आज विकास और सुख-समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है।
अंत में उन्होंने पुनः प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के 27वें राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और निरंतर विकास की कामना की।
शुभेच्छु: श्रीमती कल्पना नारद साहू ,जिला पंचायत सभापति, दुर्ग



