अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम: निर्मल जैन

रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत “लोकतंत्र के लिए युवा” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य चंदन गोस्वामी के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष निर्मल जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। युवा वर्ग राष्ट्र की सबसे ऊर्जावान, सृजनशील और परिवर्तनशील शक्ति है। नई सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक परिवर्तन की भावना युवाओं को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार बनाती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य चंदन गोस्वामी ने कहा कि भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों में से एक है। देश की विशाल युवा आबादी लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक सक्रिय, सहभागी और उत्तरदायी बनाने की क्षमता रखती है। युवाओं को राजनीतिक रूप से जागरूक होकर मतदान में भाग लेना चाहिए, संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा केवल लोकतंत्र के भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था के सक्रिय निर्माता भी हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शगुफ्ता सिद्दीकी ने कहा कि लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा तथा जनता के लिए शासन है। लोकतंत्र केवल सरकार बनाने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि समानता, स्वतंत्रता, न्याय, अधिकार, कर्तव्य और जनभागीदारी पर आधारित जीवन पद्धति है। युवा वर्ग अपनी ऊर्जा, उत्साह, नवीन विचारों और रचनात्मकता के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण वाहक बन सकता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के आकाश एवं टिकेन्द्र, बीएससी प्रथम सेमेस्टर की चांदनी, बीकॉम पंचम सेमेस्टर की मोनिका, बीएससी पंचम सेमेस्टर की श्रेया एवं सृष्टि तथा बीए पंचम सेमेस्टर की मुस्कान साहू ने लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी और जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्री वेणु कुमार साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन सुश्री भारती गायकवाड़ ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक श्रीमती आराधना देवांगन एवं सुश्री रेणुका वर्मा, अतिथि व्याख्याता टीकेश्वर कुमार पाटिल, सुश्री शिखा मड़रिया, डॉ. देवी लाल गौतम एवं  खिलेन्द्र कुमार साहू सहित कार्यालय कर्मचारी श्रीमती महेश्वरी निषाद, सुश्री सीमा वर्मा, प्रयोगशाला परिचारक सुश्री आशा ठाकुर एवं श्री रविकिशोर कंवर तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!