अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
गौरा-गौरी की पूजा-अर्चना कर सरपंच रूपेंद्र राजू साहू ने लिया सोटा, गांव की सुख-समृद्धि की कामना

अमलेश्वर। जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत झीट के युवा सरपंच रूपेंद्र राजू साहू ने दीपों के महापर्व दीपावली के अवसर पर अपने पूरे परिवार के साथ पारंपरिक गौरा-गौरी पर्व में शामिल होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौरा-गौरी के दर्शन कर परंपरानुसार सोटा भी लिया।
इस अवसर पर सरपंच रूपेंद्र राजू साहू ने ग्राम की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की कामना की। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश की निरंतर उन्नति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।



उन्होंने कहा कि गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, आस्था और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ ही समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी देते हैं।



