अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनभिलाई 3रानीतराईसेलूद

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गांव-गांव में निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा, ग्राम बेलौदी में सरपंच के नेतृव में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

पाटन 17 मई : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम के शान में छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में 17 मई 2025 दिन शनिवार को समस्त नागरिकों को सम्मिलित कर तिरंगा यात्रा निकालने का संकल्प छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया है।

इसी क्रम में जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलौदी के सरपंच हुकुमचंद निषाद ने अपने पंचों सहित ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा निकालकर ऑपरेशन सिंदूर के सफलता का जश्न मनाया साथ ही शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया उनकी वीरता को सलाम किया,आम जनमानस तक पहुंचाया गया। तिरंगा यात्रा में ग्राम पंचायत के सभी पंच एवं समस्त ग्रामवासी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!