छत्तीसगढ़पाटन

लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे पंचायत विभाग अपने समस्या का हल करने में असफल

पाटन तर्रा : स्वच्छ भारत मिशन को ठेंगा दिखा रहे हैं ग्रामीण। हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत सावनी जो जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र अंतर्गत आता है जहां पर लाखों रुपए की शौचालय का निर्माण कराया गया है। जहां पर बड़ी मात्रा में लकड़ी को स्टोर किया गया है।आपको बता दें सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हवा तूफान के कारण सेग्रीगेशन यार्ड और सामुदायिक शौचालय आमापेड्री का हाल-बेहाल हो गया है। ऊपर का छत टीना टप्पर उखड़ गया है। वही शौचालय में लगे पानी टंकी बस नीचे गिरने ही वाले हैं जिसे ग्राम पंचायत के द्वारा सुधार या संधारण कार्य नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है जनपद पंचायत पाटन के तत्वाधान में सुशासन तिहार समाधान शिविर आयोजित कर लोगो की समस्या का समाधान किया जा रहा है। यहां खुद की समस्या को पंचायत विभाग निपटाने हल करने में असफल नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!