छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी का पाटन में हुआ आयोजन सांसद विजय बघेल हुए शामिल

पाटन 30 मई : प्रबुद्ध नागरिक विचार मंच पाटन के तत्वावधान में पाटन विधानसभा स्तरीय एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी का कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद सभागार वार्ड 3 पाटन में आयोजित किया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप भारत के लोकतंत्र को और मजबूत एवं मितव्ययी बनाने के लिए बार बार चुनाव की प्रक्रिया को समाप्त कर एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को मूर्त रूप देने व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही राजमाता अहिल्या बाई होल्कर के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग रहे। अध्यक्षता सुरेन्द्र कौशिक जिला अध्यक्ष ने किया। विशेष अतिथि राजेंद्र पाध्ये जिला संयोजक दयाराम साहु,लालेश्वर साहु, दिलीप साहु रहे।

एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान विशिष्ट अतिथि श्रीमति नीलम राजेश चंद्राकर सभापति जिला पंचायत श्रीमती कीर्ति नायक जनपद अध्यक्ष पाटन, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,श्रीमती मीना वर्मा अध्यक्ष कुम्हारी नगर पालिका, दयानंद सोनकर अध्यक्ष अम्लेश्वर नगर पालिका, योगेश निक्की भाले पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व प्रबुद्ध नागरिक जन अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!