अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

पौनी पसारी योजना के तहत बाजार का निर्माण गुणवत्ताविहीन,लोग हो रहे दुर्घटना का शिकार

अम्लेश्वर 02 जून  : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में पौनी पसारी योजना के तहत बाजार चौक अमलेश्वर के बाजार में सौंदर्य करण कर चबूतरा का निर्माण किया गया है और ऊपर में सीट लगाया गया है। साथ ही नीचे में चेकर टाईल्स लगाया गया है वही बाजार परिसर में बड़ी-बड़ी नालियां बनाई गई है “माड़ी और जांघ” भर गहरी इस नाली के ऊपर लोहे की जाली लगाया गया है। जो बहुत ही घटिया किस्म की है जिसमें लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और कई लोग फंस रहे है जिससे उनके शरीर पर गंभीर छोट भी आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पालिका प्रशासन द्वारा बनाई गई बाजार में चबूतरा निर्माण के साथ-साथ नाली का निर्माण किया गया है जिसमें लोहे की जाली लगाई गई है। जाली क्षतिग्रस्त हो गई है जाली कई जगह से टूट गया है। जाली में किया हुआ वेल्डिंग भी टूटने लगा है। जिससे आम नागरिक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।

चिंटू न्यूज़.com के संपादक करन साहू 03 मई को उक्त विषय को लेकर के समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमे दो महिला की दुर्घटना होने की बात राजस्व विभाग के पार्षद के द्वारा जानकारी शेयर किया गया था। जिसे संज्ञान में लेकर के जनप्रतिनिधियों ने उक्त स्थल का निरीक्षण भी किया गया था जिसमें पालिका प्रशासन को निर्देशित कर जाली को हटाने की बात कही गई थी। लेकिन आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्य बाजार स्थल में नहीं किया गया है। जिससे पालिका प्रशासन की लापरवाही साफ झलक रहा है।

वार्ड क्रमांक 2 के निवासी 1 जून को 2 जून के रोटी के लिए अपने काम पर सुबह 9:00 बजे निकले और चौक में आकर अपने दोस्तों के इंतजार करने लगे साथ ही वह लघु संका के लिए बाजार की तरफ गए और बाजार में लगे नाली के ऊपर जाली में फंस गया।जिसे आस पास के लोगो ने बाहर निकाला, जिससे उसका माड़ी से लेकर जांघ तक की खरोच आई है। जिससे उसकी पैर में सूजन हो गया है। फिर हाल अभी काम पर जाने लायक नहीं है।मिली जानकारी के अनुसार काशीराम ठाकुर दुर्घटना का शिकार हुआ है जो वार्ड क्रमांक 2 का निवासी है और घर पर अपने परिवार के भरण पोषण करने वाला अकेला व्यक्ति है। अब इस दुर्घटना से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा जिसका जिम्मेदार कौन होगा।

पालिका प्रशासन द्वारा किया गया गुणवत्ताविहीन कार्य से लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। हालांकि नगर पालिका अम्लेश्वर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी गुणवत्ता रहित कार्य के लिए अपने कर्मचारियों को साफ निर्देशित किया है फिर भी उनके बगैर संज्ञान में दिए शायद अधिकारी कर्मचारी गुणवत्ता विहीन कार्य कर रहे हैं जिसका परिणाम आम जनता भुगत रही है।

उक्त विषय पर पालिका के इंजीनियर का कहना है बहुत मजबूती ढंग से बाजार का निर्माण कराया गया है। 10-10 लोग उस जाली पर खड़ा होने पर भी जाली कुछ भी नहीं होगा व्यापारी सब्जी वाली गाड़ी को अंदर ले जाता है जिसके कारण से जाली क्षतिग्रस्त हुआ है। गुणवत्ता पर समझौता नहीं किया गया है। पौनी पसारी योजना के तहत बने बजार स्टिमेंट के हिसाब से बना है।

बता दें बाजार में व्यापारी सब्जी भाजी लेकर ऑटो रिक्शा या ई रिक्शा लेकर बाजार में प्रवेश करती है जिससे नाली में ढके लोहे का जाली क्षतिग्रस्त नहीं हो पाएगा कहीं ना कहीं इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है जिसको ढकने की कोशिश पालिका प्रशासन के द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!