सुकमा में नक्सली IED हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरीपुंजे शहीद

सुकमा (कोटा) – नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में एक आईईडी ब्लास्ट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद होने की खबर है. एएसपी गिरीपुंजें जिले के कोन्टा डिवीजन में तैनात थे. हादसा तब हुआ जब एएसपी गिरीपुंजे कोन्टा-गोलापल्ली मार्ग पर एक नया कैंप स्थापित कर लौट रहे थे lआईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए कोंटा एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे कोंटा-कोन्टा-एर्राबोर के पास प्रेशर IED की चपेट में आए गए. आईईडी विस्फोट में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, जिससे वो अंततः शहीद हो गए. उनके साथ विस्फोट में कुछ अन्य अधिकारी और जवान भी घायल हुए है. नक्सलियों ने अपने खिलाफ हो रही कार्रवाई की बौखलाहट दिखाने के लिए कोंटा के पास फंडीगुड़ा में आईईडी ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट में एएसी आकाश राव घायल हो गए और उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट में थाना प्रभारी सोनल घायल हुए हैं। उनका कोंटा में लाया गया है और रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।








