छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराई

शासकीय प्राथमिक शाला औंसर में प्रवेश उत्सव का आयोजन, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती महिपाल हुई शामिल

रानीतराई: विकास खंड पाटन के शासकीय प्राथमिक शाला औंसर में प्रवेश उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। नव प्रवेशी बच्चों की तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा मिठाई व केक से मूंह मीठा किया गया। बच्चों को नवीन पुस्तक व गणवेश वितरण किया गया। एक पेड़ माँ के नाम के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, बच्चों को खीर पूरी वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रियालता महिपाल सरपंच ग्राम पंचायत औंसर थे उन्होंने बच्चों को पढ़ लिखकर माता पिता, शिक्षक एवं गाँव का नाम रोशन करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सरिता साहू प्रधान पाठक, दिनदयाल यादव,सत्यभामा, चांदनीकुर्रे, सुनिता, भारती, पुष्पा यादव,रूखमणी यादव, परमिला, धरम बाई भारती, गजेन्द्र भारती, शैलेन्द्र टंडन, तिरीक टंडन व अन्य पालकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!