छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटन

शासकीय कन्या शाला में मनाया गया प्रवेश उत्सव, प्रबंधन समिति के सदस्यों ने नि:शुल्क पुस्तक प्रदान किया

रानीतराई :  विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में 18 जून को प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक शर्मा शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के संरक्षक एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र साहू शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं विशेष अतिथि के रूप में मुकेश देशमुख, कामता ठाकुर ,श्रीमती मंजू अंगारे एवं अजय टिकरिहा विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजा अर्चना से की गई तत्पश्चात नव प्रवेशी बच्चों को शासन के द्वारा नि:शुल्क पुस्तक प्रदान की गई। विशेष अतिथियों के कर कमल से सभी बच्चों को पाठ्यपुस्तक प्रदान किया गया। अतिथियों ने अपने अपने उद्बोधन में सभी नव प्रवेशित बच्चों को शिक्षा की गुणवत्ता एवं महत्ता को बताकर आशीर्वाद प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सम्मिलित थे एवं कार्यक्रम के अंत में शाला की प्राचार्य कुमारी कल्याणी देवांगन ने आभार व्यक्त किया एवं मंच संचालन का विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती संगीता चंद्राकर के द्वारा किया। मौके पर विद्यालय के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!