अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में एक ही राशन दुकान संचालित है जहां अम्लेश्वर और डीह के राशन कार्ड धारी चावल लेते हैं।हजारों की संख्या में कार्ड धारी होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राशन दुकान संचालक कर्ता एक दिन में सिर्फ 30 कार्ड धारी को ही चावल प्रदाय किया जाता है। उसके बाद 3:00 बजे बंद कर अपने घर चले जाते हैं। ऐसे में हितग्राहियों को तीन माह का चावल मिलना मुश्किल हो जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार राशन कार्ड धारी सुबह 4:00 बजे से ही राशन दुकान के इर्द-गिर्द घूमने लगते हैं और अपने कार्ड को जमा करके वहीं बैठे रहते हैं ऐसा भी जानकारी लोगों से मिल रही है। पार्षद राजू सोनकर ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि इस महीने यदि चावल नहीं मिला तो शायद 3 माह के चावल में एक माह का चावल हितग्राही को नहीं मिल पाएगा ऐसा सिस्टम का कहना है। अब यह तो राज्य शासन के सिस्टम ऊपर डिपेंड करेगा वैसे प्रत्येक माह जब हितग्राहियों को चावल मिलता है तो जिस मा का चावल नहीं ले पाए उसे दूसरे माह में चावल नहीं मिलता। क्योंकि सिस्टम में उसका चावल नहीं दिखता। इसलिए उसको ना चावल मिलता है ना ही शक्कर मिलता है। यदि यही सिस्टम तीन माह की चावल मिल रहा है उसमें भी लागू होगा तो इस माह के चावल से वंचित होने वाले हितग्राही को सिर्फ दो ही माह के चावल मिलेगा।
आपको बता दें तीन माह का चावल एक साथ देने के कारण हितग्राही को परेशानी हो रही है क्योंकि राशन दुकान वाले कार्ड धारी को तीन बार ओ टी पी भेजता है या छै: बार अंगूठा लगाना पड़ता है इस कारण समय ज्यादा लग रहा है यदि जनप्रतिनिधि और राशन कार्ड धारी चाहे तो एक माह का ही चावल हितरण कराया जा सकता है जिससे समय तो बचेगा ही और सभी लोगो को जून माह का चावल भी मिल जाएगा और आने वाले समय में अगले माह का चावल मिल जायेगा।
फिर हाल सर्वर डाउन होने की लगातार शिकायतें मिल रही है। राशन दुकान वाले भी इस सर्वर के वजह से परेशान है वही हितग्राही ज्यादा परेशान है। क्योंकि सिस्टम के अनुसार यदि इस माह उसे चावल नहीं मिला तो आने वाले माह में उसे चावल नहीं मिल पाएगा वह हितग्राही वंचित हो जाएगा जिस पर खाद्य विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।







