छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराई

जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू ने अपने गृह ग्राम में कदम का पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण का संदेश

रानीतराई : जामगांव आर- दक्षिण पाटन के ग्राम धमना मे जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कदम का 250 नग पेड़ लगाया।

श्रीमती साहू ने कहा की पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है।

वही नारद साहू भाजयुमो अध्यक्ष दक्षिण पाटन ने बताया की पौधारोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ्य है। पौधे जब बड़े होते हैं तो यह हमें फल, फूल व छाया सहित जीवन जीने के लिए आक्सीजन देते हैं।पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है।

इस अवसर पर- कल्पना साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, नारद साहू भाजयुमो अध्यक्ष दक्षिण पाटन, लोकेश महलवार सरपंच धमना, अंकालुराम साहू पूर्व सरपंच धमना, नरेश मारकाँडेय, लक्ष्मण सोनवानी, सोनू साहू, भारती निर्मलकर, यशोदा यादव, उषा सोनी सहित ग्रामीणों ने बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!