जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग अध्यक्ष राकेश ठाकुर को जन्मदिन की बधाई देने उनके निवास पहुंचे युवाओं की टीम
पाटन : जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिला महासचिव युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अमृत सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेट मुलाकात कर श्री ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।
श्री राजपूत ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि राकेश ठाकुर के जिला अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिली है। युवाओं के प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य किया जा रहा है। श्री ठाकुर के नेतृत्व में लगातार भाजपा सरकार के विफलताओं को जनता के सामने रखा जा रहा हैं।
इस अवसर विष्णु यादव,मोहन सिंगोंर,राजा साहू,सुनील सिंह , नरेंद्र साहू किशोर निषाद,धनेश्वर साहू,विशाल सिंह रविश्वजीत निषाद,अंकित सिंह ,टिकेंद्र निषाद राज, तारण साहू,अमन पांडे, वंशराज सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।







