अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन
पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भूपेश बघेल ने फूड प्रोसेसिंग पार्क का किया निरीक्षण

जामगांव एम: दुर्ग जिला अंतर्गत पाटन विधानसभा क्षेत्र में बने फूड प्रोसेसिंग पार्क जामगांव एम का पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भूपेश बघेल ने निरीक्षण किया।
आपको बता दें श्री बघेल के शासनकाल में ही फूड प्रोसेसिंग पार्क का शिलान्यास किया गया था। जो अब पूर्णता की ओर है और कुछ यूनिट चालू भी हो गया है जिसमें आसपास के लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकता है।
फूड प्रोसेसिंग पार्क जामगांव एम निरीक्षण के दौरान श्री बघेल को एमडी डोंगरे साहब, असिस्टेंट एमडी नायर साहब, डिप्टी एमडी मोहम्मद शाहिद द्वारा तीनों प्लांट का निरीक्षण करवाया गया।
Advertisement
मौके पर आशीष वर्मा ,अनिल चंद्राकर, रामशरण बंधे,रोहित चंद्राकर, योगेश चंद्राकर ,जितेंद्र पटेल, विक्की चंद्राकर, दुलार चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







