छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जनजाति वर्ग को मिला योजनाओं का लाभ

दुर्ग, 20 जून 2025/ जनजाति वर्ग के व्यक्ति, समुदाय को शासन के महत्वपूर्ण योजनाओ से लाभान्वित करने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जिला दुर्ग में जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत् आज विकासखंड धमधा अंतर्गत ग्राम सिरनाभांठा में शिविर आयोजित किया गया।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में ग्राम के लगभग 500 ग्रामीण उपस्थित रहे। 17 विभाग के 25 योजनाओ जैसे आधार कार्ड/आधार कार्ड अपडेट, नया आधार कार्ड बनाने, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड, सिकल सेल, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र, मनरेगा जाब कार्ड, श्रमकार्ड बनाया गया। धरती आबा शिविर के माध्यम से योजनाओं से वंचित व्यक्ति का आवेदन प्राप्त कर शिविर स्थल में लाभ प्रदाय किया जा रहा है। योजनाओं का लाभ लेकर ग्रामीणो में हर्ष का माहौल है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

शिविर में सांसद विजय बघेल, विधायक साजा ईश्वर साहू, पूर्व विधायक साजा लाभचंद बाफना, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास हेमन्त कुमार सिन्हा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा एवं गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!