अमलेश्वरछत्तीसगढ़पाटन

योग अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत है, जब हर व्यक्ति योग को अपनाएगा/ ओमप्रकाश साहू

अम्लेश्वर : नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के युवा नेता नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा की योग एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जो हमारी आंतरिक ऊर्जा को जागृत करता है, मानसिक शांति देता है और शारीरिक मजबूती प्रदान करता है। विश्व योग दिवस के दिन हमें यह याद दिलाता है कि योग अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत है। जब हर व्यक्ति योग को अपनाएगा, तभी एक स्वस्थ समाज और सशक्त भारत का निर्माण होगा यह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक ऐसी विधा है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का कार्य करती है। योग दिवस मनाने का सबसे बड़ा मकसद इसके लाभों को पूरी दुनिया में फैलाना है। योग के फायदों को देखकर पूरे विश्व ने इसे दिल से स्वीकार किया है। भारत के ऋषियों ने इस विज्ञान को गहन अभ्यास और चिंतन से विकसित किया है। उक्त बातें श्री साहू ने नगर के योगाभ्यास में शामिल होकर कही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!