छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनसेलूद

योग ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे शारीरिक और बौद्धिक विकास सम्भव है/ डॉ. अजय वर्मा

पाटन/ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा में आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.अजय वर्मा ने योग की महत्ता को बताते हुऐ कहा की 21 जून वह दिवस है, इस दिन भारतीय संस्कृति की पहल को पूरे दुनिया ने अंगीकार किया। आज का दिन वैज्ञानिक तथा भुगौलिक दृष्टि कोण से भी आज का दिन बहुत ही महत्व का दिन है क्यूंकि आज 21 जून सबसे बड़ा दिन है! साथ ही अंतराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को शुभकामनायें देता हूँ।

उन्होंने कहा कि यह परंपरा प्रतिवर्ष आगे बढ़ते रहे।
योग ऐसा सशक्त माध्यम है, जिससे शारीरिक और बौद्धिक विकास सम्भव है – डॉ. अजय वर्मा
योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है। महाविद्यालय के बच्चे योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर नित रोजाना योग करें! जिससे बच्चों में बौद्धिक के साथ शरीर स्वस्थ रहेंगे! चुंकि समय गुजर जाने पश्चात सम्भव नहि हो पाता !
इस अवसर पर योग गुरु तुलाराम वर्मा और उनके पुरे टीम के द्वारा योग अभ्यास किया गया।

इस अवसर पर एन एस एस प्रभारी डॉ.मोहनिशा सिंग राजपूत,इंज. किपु किरण महिलाँग,डॉ मधुलिका सिंग,डॉ,रेवेन्द्र कुमार साहू,डॉ.मंजू ध्रुव,श्री प्रवीण कुमार साहू, श्री तरुण चंद्राकर, श्री सुरेश लोखंडे सहित संस्थान के बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!