अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3रानीतराईरायपुरसेलूद

जिला प्रशासन है मौन,करोड़ों के बने स्टेडियम खंडहर में हो रही है तब्दील

रानीतराई 26 जून : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रानीतराई में सर्वसुविधा युक्त स्टेडियम का निर्माण तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शासनकाल में किया गया है। जिसका लोकार्पण वर्तमान सरकार के शासनकाल में त्रिस्तरी पंचायत चुनाव के पहले किया गया है। आपको बता दें उक्त स्टेडियम का लोकार्पण होने के बाद भी आज तक खिलाड़ियों के लिए नहीं खोला गया है। जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं सत्ता पक्ष के स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी चुप्पी से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। आखिर करोड़ों के बने इस स्टेडियम का लोकार्पण होने के बाद भी खिलाड़ियों को समर्पित क्यों नहीं की जा रही है।

यदि ऐसा ही चलाता रहा और शासन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दिया तो निश्चित रूप से करोड़ों के बने स्टेडियम को खंडहर में तब्दील होने में देर नहीं लगेगी अभी भी पूरे मैदान में घास भूस उग गए हैं और विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। जब से लोकार्पण हुआ है तब से एक भी दिन यहां पर किसी भी प्रकार की कोई टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया है और ना ही स्थानीय खिलाड़ियों के लिए इसे खोला गया है। जिससे खिलाड़ियों में नाराजगी शासन प्रशासन के प्रति देखी जा रही है।वही पंचवन में स्थानीय खिलाड़ियों के द्वारा अस्थाई रूप से मैदान बनाकर के अभ्यास करते हैं और उक्त स्टेडियम के पास मैदान से कई बच्चे सेना में चयनित हो चुके हैं। देश की सेवा कर रहे हैं यदि प्रशासन सहयोग करें तो निश्चित रूप से नया स्टेडियम में सुविधा के साथ बच्चे अभ्यास कर पाएंगे जिसका सीधा लाभ उन्हें मिलेगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

वहीं उक्त विषय में विपक्ष के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत दुर्ग अशोक साहू से जानकारी लिया तो उन्होंने भाजपा शासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार किसी भी तरह की सुविधा खिलाड़ियों को नहीं देना चाह रही है। जिसके कारण स्टेडियम को चालू करने में रुचि नहीं ले रही है। क्षेत्र के कई बच्चे बाहर में अभ्यास करके देश की सेवा में लगे हुए हैं। लेकिन भाजपा सरकार को खिलाड़ियों की और ना ही अभ्यास करने वाले युवाओं की चिंता है। जिसके कारण सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम को लोकार्पण के बाद भी खिलाड़ियों को समर्पित नहीं कर पाई है। निश्चित ही भाजपा की सरकार असफल दिखाई दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि डेढ़ साल में क्षेत्र में एक भी विकास कार्य नहीं कर पाई है वर्तमान सरकार कुछ नहीं कर पा रही है तो सिर्फ भूपेश सरकार के किए हुए विकास कार्य को ही संभाल कर रखे तो लोगों को सुविधा मिलेगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

क्षेत्र के जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू ने कहा कि लगातार खेल विभाग के अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है शीघ्र ही एक समिति गठित कर स्टेडियम को खोला जाएगा निश्चित रूप से क्षेत्र के खिलाड़ियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम को खंडहर नहीं होने दी जाएगी लगातार शासन प्रशासन से और खेल विभाग के अधिकारी से चर्चा हो रही है शीघ्र ही स्टेडियम चालू होगी।

वही जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने कहा कि सर्व सुविधा युक्त स्टेडियम का निर्माण होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को इनका सीधा लाभ मिलेगा मेंटेनेंस नहीं होने के कारण थोड़ी अभी दिक्कत हो रही है लगातार सांसद विजय बघेल से चर्चा की जा रही है साथ ही खेल विभाग के अधिकारियों से भी चर्चा की जा रही है शीघ्र ही एक समिति गठित कर स्टेडियम को खोलने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

उक्त विषय में अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम लवकेश ध्रुव से चिंटू न्यूज़.com के संपादक करन साहू ने चर्चा किया तो उन्होंने कहा कि मेरे जानकारी में नहीं आया है। खेल विभाग और PWD विभाग से जानकारी लेकर समन्वय कर शीघ्र ही सकारात्मक पहल की जाएगी। शीघ्र ही स्टेडियम को चालू करवाने का प्रयास की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!