अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत कर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने किया प्रोत्साहित

पाटन : विकास खंड पाटन अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में प्रवेश उत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम पंचायत तरीघाट के सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने नवप्रवेशी बच्चों को बधाई देते हुए प्रेरणादायी संदेश दिया। उन्होंने कहा, “यह दिन आपके जीवन का नया अध्याय है। मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ अपने सपनों को उड़ान दें।राज्य के हर बच्चे को बेहतर सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण और समग्र शिक्षा देना छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। और इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है युक्तियुक्तकरण के तहत् स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था किया गया है
आगे श्रीमती साहू ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किये।और जीवन में जो लक्ष्य निर्धारित किए हो उसे प्राप्त करो आप सभी को पुनः शुभकामनाएं।

इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गण एवं शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सहित अध्यापक गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!