अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमलीपदर में भगवान श्री जगन्नाथ के पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना

गरियाबंद: श्री जगन्नाथ मंदिर ग्राम अमलीपदर (देवभोग), गरियाबंद में भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 2025 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होकर जगत के स्वामी भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की। उन्होंने ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद हम सभी का मंगल करे, ऐसी कामना करता हूं। पंडित श्री युवराज पांडे से मुलाकात कर आशीर्वाद श्री बघेल और गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने लिया।

साथ ही गरियाबंद आगमन पर श्री बघेल का इंदागांव, गरियाबंद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।मौके पर  बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने पाटन विधान सभा क्षेत्र से पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, पार्षद दिकेंद्र साहू, महेंद्र साहू, अमृत सिंह राजपूत,अतुल शर्मा,थानेश्वर यदु सहित अन्य लोग पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!