अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम रिसामा में किसानों को मिला अरहर मिनी किट का लाभ ,जनपद सदस्य ढालेश साहू की उपस्थिति में किसानों को प्रोत्साहन

अंडा: दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम रिसामा में आज कृषि विभाग द्वारा किसानों को अरहर मिनी किट वितरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज प्रदान कर अरहर उत्पादन को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जनपद सदस्य एवं किसान नेता श्री ढालेश साहू की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने वितरण की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए किसानों से संवाद भी किया।

इस मौके पर ग्राम रिसामा के सरपंच  रोशन साहू, ग्राम चिरपोटी की सरपंच श्रीमती पूजा चंद्राकर तथा ग्राम सेवक श्री ए. कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने वितरण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रमुख किसानों के नाम:

अर्जुन सिंह, किर्तन कुमार साहू, रेखालाल, लोचन, केदार, केशव, छेरकु राम, संतोष, एनकुमार, श्रीराम, गुलेश्वर साहू, परेमेश्वर, शंकर पटेल, मोहित, नारायण, हरगोपाल साहू, ओम धीवर, भूपेंद्र साहू, गितेश्वर साहू, हेमु साहू, भवानी पटेल, टोपसिंह, सेवक, ओमकार, चिन्टू पटेल सहित दो दर्जन से अधिक किसान उपस्थित थे।

किसानों ने किट प्राप्त कर खुशी जाहिर की और कृषि विभाग व जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।
जनपद सदस्य ढालेश साहू ने आश्वस्त किया कि वे किसानों के हक और हितों के लिए सदैव संघर्षशील रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!