अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सोमवार 28 जुलाई को टोलाघाट में शिवभक्तों का होगा अद्वितीय महासंगम, कांवड़ यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यमो से शिवभक्ति में डूबेंगे शिवभक्त

पाटन 24 जुलाई : सावन माह का पावन अवसर भगवान भोलेनाथ की आराधना और श्रद्धा से सराबोर भक्तों के लिए एक बार फिर बोल बम कांवड़ यात्रा समिति शिवभक्तों के लिए नया अनुभूति लेकर आ रहा हैं। बोल बम कांवड़ यात्रा समिति पाटन क्षेत्र के तत्वाधान में 28 जुलाई दिन सोमवार को भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के संयोजक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सभी शिवभक्त पाटन ओग्गर तालाब में विराज भगवान शंकर जी की पूजा अर्चना सुबह 9 बजे कर जल लेकर बोल बम के जयघोष के साथ टोलाघाट के लिए निकलेंगे।

कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालु पाटन ओग्गर तालाब से पवित्र जल भरकर भगवान शिव को अर्पित करने के लिए टोलाघाट की ओर कांवड़ लेकर पैदल यात्रा करेंगे। यात्रा का मार्ग सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से परिपूर्ण रहेगा। यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में एकता, सेवा, समर्पण और संस्कृति की भावना को जागृत करना है। यह यात्रा विशेषकर युवाओं के लिए एक आध्यात्मिक दिशा प्रदान करने वाला आयोजन है।आगे उन्होंने कहा कि टोलाघाट पहुंचते ही सभी कांवड़िया सर्वे भवन्तु सुखिन: एवं जल संरक्षण के संकल्प के साथ भगवान महादेव में जल अर्पित करेंगे। प्रसिद्ध भगवताचार्य प. कृष्ण कुमार तिवारी जी के सानिध्य में भगवान शिव जी का पूजा अर्चना कर जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा।सभी श्रद्धालुओं के लिए महाभण्डारा का व्यवस्था किया गया है।

कांवड़ यात्रा समिति के संयोजक जितेन्द्र वर्मा ने आगे कहा कि टोलाघाट को शिवमय बनाने के लिए छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका पायल साहु की अनुपम प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया हैं। जहां शिवभक्त भगवान शिव की महिमा का वर्णन गायन के माध्यम से सुनेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर भी व्यापक तैयारी की जा रही हैं। संयोजक वर्मा ने आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी शिवभक्तों, युवाओं, सामाजिक संगठनों, माताओं-बहनों एवं ग्रामवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाएं और शिव आराधना के इस महासंगम का हिस्सा बनें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!