अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर में शासकीय शराब भट्टी खोलने की जानकारी लगते ही ,ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधि पहुंचे कलेक्टर ऑफिस दिया ज्ञापन

अमलेश्वर 25 जुलाई : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 05 खुडमूडा में नया शासकीय शराब भट्टी खोलने की जानकारी के बीच नगर वासी विरोध करने के लिए कलेक्टर कार्यालय ,आबकारी विभाग सहित स्थानीय प्रशासन तहसील एवं एसडीएम कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर शराब भट्टी नहीं खोलने की मांग जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की है।

नगर वासियों ने कलेक्टर को आवेदन शराब भट्टी नहीं खोलने की दिया है। प्रशाशन से शराब भट्टी नहीं खोलने की आदेश लिखित में मांगी,साथ ही लिखित आदेश नहीं मिलने तक जिलाधीश से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की अनुमति भी जनप्रतिनिधि एवं नगर वासियों ने मांगी है।

आपको बता दे नगर के वार्ड 05 ग्राम खुडमूडा में शराब भट्टी के खुलने से असामाजिक तत्वों का जमवाड़ा हो जाएगा। नदी के किनारे खुलने के कारण कई सामाजिक कार्य सहित धार्मिक कार्यों पर असर पड़ेगा। जिसको देखते हुए शराब भट्टी नहीं खुलने की मांग ग्रामीण के द्वारा की जा रही है। खुलने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जाएगी अभी जानकारी सामने आई है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की अनुमति भी कलेक्टर महोदय से मांगी गई है।

प्रतिवेदन देने नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, नेता प्रतिपक्ष दीपक घिंघोड़े, पार्षद राजू सोनकर, खुबीराम सोनकर, भेज लाल सोनकर, पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहू, भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!