अमलेश्वर मंडल के गांवों में कल होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन सांसद विजय बघेल होंगे शामिल
अमलेश्वर : भारतीय जनता पार्टी अम्लेश्वर मंडल महामंत्री कैलाश यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि दुर्ग के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल कल दिनांक 3 अगस्त दिन रविवार को अमलेश्वर मंडल के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पंडित कामता प्रसाद शरण सांकरा में करेंगे 17 अगस्त को एक दिवसीय भजन कीर्तन
सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास सबका विश्वास इस उद्देश्य को लेकर प्रदेश की भा ज पा सरकार गांव गरीब और किसानों पर फोकस करते हुए प्रगति पथ आगे बढ़ रही है। सांसद विजय बघेल के प्रयास से पाटन विधानसभा क्षेत्र के अनेक ग्रामों में विकास की नई तस्वीर आने वाले समय में देखने को मिलेगा।इसी कड़ी में कल अमलेश्वर मंडल के ग्राम पंचायत झीट से दोपहर 2 बजे विकास कार्यों का भूमिपूजन की शुरुवात पश्चात ग्राम पंचायत सांकरा,ग्राम पंचायत अमलीडीह एवं ग्राम पंचायत पहन्दा (अ) में सांसद जी के मुख्य आतिथ्य में भूमिपूजन संपन्न होगा।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री मति कीर्ति नायक, जिला पंचायत सभापति श्रीमति नीलम राजेश चंद्राकर जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा , मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ,पूर्व जिला पंचायत एवं जनपद अध्यक्ष हर्षा लोकमणि चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,वरिष्ठ नेता लोकमणि चंद्राकर सहित क्षेत्र के सरपंच गण,जनपद सदस्यगण जनप्रतिनिधिगण सहित भा ज पा के नेतागण एवं कार्यकतागण उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी संयुक्त रूप से मंडल महामंत्री कैलाश यादव एवं धर्मेंद्र कौशिक ने मीडिया को शेयर की है।







