मोदी की गारंटी में क्षेत्र के हर गांव सर्व सुविधा से सुसज्जित होगा /कल्पना नारद साहू

बेल्हारी: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नवागांव बी एवम गातापार/उमरपोटी मे पक्की नाली निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष दक्षिण पाटन, लालेश्वर साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष,नारद साहू अध्यक्ष भाजपा यूवा मोर्चा दक्षिण पाटन, रेवाराम साहू सरपंच ग्राम पंचायत गातापार,कविता साहू सरपंच ग्राम पचायत नवागांव बी ,दिलीप साहू उपसरपंच गातापार, छगन साहू उपसरपंच नवागांव बी मौजूद रहे।
भूमिपजन कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत सभापति श्रीमती साहू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास की कड़ी शुरू हो गई है। भाजपा की विष्णु देव सरकार में गांव सर्व सुविधा युक्त होगा। क्षेत्र के हर गांव मूलभूत सुविधाओ से सुसज्जित होगा। जिसका शुभारंभ हो रहा है। मोदी की गारंटी के तहत लगातार ग्रामीण क्षेत्र में विकास को गति दी जा रही है।
इस अवसर पर चोवाराम नेताम रोजगार सहायक, कौशल साहू, देवेंद्र साहू, प्रेमीन साहू पंच, पार्वती साहू,ओमिन साहू,सरश्वती नेताम, लेखराम साहू,भेमराज साहू,यशोदा साहू ,दिलीप नेताम, तुसंत टंडन, विद्याशंकर साहू,मनीष साहू,भूपेंद्र साहू,अभिषेक सेन ,कमलेश यादव ,सुरुज निर्मालकर,लोकेश यादव, रितेंद्र साहू,गोपेश साहू, सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।







