अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जितेन्द्र वर्मा को प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में मंत्री बनाये जाने पर दुर्ग जिले के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में दुर्ग जिले से पार्टी के कर्मठ नेता जितेन्द्र वर्मा को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर पूरे जिले में हर्ष की लहर दौड़ गई।

दुर्ग जिला भाजपा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा प्रारंभ होने के कुछ क्षणों बाद ही प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जानकारी आई। तिरंगा यात्रा के दौरान ही जब इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं को मिली तो चारों तरफ हर्ष की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर बधाइयां दी। जिला भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा के समापन होने के पश्चात मिठाइयां बांटकर खुशियां बनाई गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने जितेंद्र वर्मा को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर कहा कि दुर्ग जिले से जितेंद्र वर्मा को प्रदेश टीम में लिए जाने से निश्चित रूप से संगठन को जबरदस्त मजबूती मिलेगी। विपक्ष के दौर में जिला अध्यक्ष के चुनौती पूर्ण उत्तरदायित्व को पूरी सफलता के साथ निभाते हुए न सिर्फ संगठन को संभाला, कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकी। सत्ताधारी कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष करके जबरदस्त जनाक्रोश पैदा किया और नेतृत्व क्षमता के बल पर दुर्ग जिले में पांच में से चार सीटों पर विजय श्री दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जिसकी यह परिणीति है कि प्रदेश भाजपा टीम में उन्हें अहम स्थान मिला है इससे दुर्ग जिले का मान बढ़ा है। दुर्ग जिला संगठन प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश भाजपा की टीम में मंत्री पद पर जितेंद्र वर्मा को लिए जाने से दुर्ग के कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला है। जिला अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पार्टी को दुर्ग जिले में शानदार नेतृत्व दिया था।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पाटन ब्लॉक के झाड़मोखली जैसे छोटे से गांव से निकलकर बीजेपी के जिला अध्यक्ष और फिर प्रदेश पदाधिकारी बनने का सिलसिला भाजपा जैसे संगठन में ही देखने को मिल सकता है। सक्रियता के साथ काम करने वाला सामान्य कार्यकर्ता भी भाजपा में ऊंचे पद पर जा सकता है।

विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि जितेन्द्र वर्मा जैसे जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को प्रदेश बीजेपी टीम में मंत्री पद पर नियुक्ति से न केवल दुर्ग जिला बल्कि प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी को एक नई मजबूती मिलेगी।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि जितेन्द्र वर्मा जैसे ऊर्जावान नेता ने जिला अध्यक्ष रहते अपनी कार्यकारिणी में उन्हें जिला उपाध्यक्ष के रूप में संगठन में काम करने का अवसर दिया और अब प्रदेश नेतृत्व द्वारा जितेन्द्र वर्मा को प्रदेश मंत्री का पद दिया गया है निश्चित रूप से जितेंद्र वर्मा को उनकी प्रतिभा और योग्यता के अनुरूपी पार्टी ने सम्मान दिया है इससे दूर के समस्त कार्यकर्ता गौरवान्वित हैं।

जितेंद्र वर्मा के भाजपा प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करने वाले कार्यकर्ताओं में राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, नटवर ताम्रकार, विनायक नातू, अरविंदर सिंह खुराना, कांतिलाल जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, बोधन यादव, आशीष निमजे, रोहित साहू, मनोज मिश्रा, दीपक चोपड़ा, विनोद अरोरा, प्रितपाल बेलचंदन अजय तिवारी, सुरेंद्र बजाज, विपिन वोहरा, देवनारायण चंद्राकर, नीलेश अग्रवाल, मदन वाढई, दिव्या कलिहारी, मनमोहन शर्मा, उदय शंकर त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र लोढ़ा, विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, कौशल साहू, कमलेश फेकर, आसिफ अली, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, गायत्री वर्मा, जयश्री राजपूत, मनोज शर्मा, मुकेश सोनकर, चंद्र प्रकाश मांडले, दिनेश देवांगन, श्याम शर्मा, मनोज सोनी, प्रमोद नेमा, अनूप सोनी, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड़, गौतम वैद्य निरंकारी, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, जितेन्द्र सिंह राजपूत, आशुतोष यादव, रिंकू वर्मा, झरना वर्मा, संस्कृति वर्मा, मौसमी ताम्रकार, रजा खोखर,

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!