अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर विद्युत विभाग के अधिकारी नहीं उठाते भाजपा नेताओं का फोन,सीएम हाउस से घंटी बजते ही 2 घंटे में की मगरघटा का लाइन चालू /सुरेंद्र साहू

पाटन 18 अगस्त : अमलेश्वर विद्युत विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, जहां उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों के फोन का जवाब नहीं दिया जा रहा है।शिकायत होने के बाद भी लाइन चालू नहीं करते। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मगरघटा में तीन दिन से बंद पड़े मोटर पंप कनेक्शन की समस्या का समाधान प्रदेश शिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू के प्रयासों से हुआ, जिन्होंने सीएम हाउस रायपुर में फोन लगाकर अधिकारियों को कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया।

श्री साहू द्वारा मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि सीएम हाउस में फोन लगाने के बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और 2 घंटे के अंदर पंप लाइन चालू हो गई। इस कार्रवाई से किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली, जिन्हें पानी की आपूर्ति में परेशानी हो रही थी।जिसका तीन दिन से लाइट बंद होने से जीवन अस्त व्यस्त हो गया था।

विद्युत विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठा रहे हैं, जो उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाता है। समस्या की जानकारी देने के बावजूद भी अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जो उनकी गैर जिम्मेदारी को दर्शाता है। लंबे समय से विद्युत विभाग अमलेश्वर के शिकायत मिल रही है। वे लोग अपने क्षेत्र के समस्या को समाधान करने में रुचि नहीं लेते।दबाव बनता है तभी कुछ कार्यवाही होती है जो बहुत ही निंदनीय है। लगातार क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।

सुरेंद्र साहू के प्रयासों से समस्या का समाधान हुआ, लेकिन विद्युत विभाग की कार्यशैली में सुधार की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!