अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिवोम् विद्यापीठ के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देखी पौराणिक फिल्म “महावतार नरसिम्हा”

अमलेश्वर : विद्यार्थियों के सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक विशेष शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 800 विद्यार्थियों ने पौराणिक फिल्म “महावतार नरसिम्हा” का आनंद लिया।

फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों ने भगवान विष्णु के नरसिम्हा अवतार की कथा को जाना और यह संदेश पाया कि धर्म की सदैव विजय होती है तथा अन्याय का अंत निश्चित है। बच्चों ने इस फिल्म से साहस, सत्य और सद्गुणों का महत्व सीखा।

विद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री अशरफ अली ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ- साथ नैतिक और चारित्रिक मूल्यों से भी सशक्त बनाती हैं।विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती जया बंदेलू ने कहा कि पौराणिक कथाएँ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का एक जीवंत माध्यम हैं।फिल्म देखकर लौटे बच्चों और शिक्षकों ने इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!